घसकी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा मेले को लेकर बैठक
डगरूआ
डगरूआ. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घसकी गंगा घाट के तट पर बने राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में माघी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने जा रहे हरि नाम संकीर्तन एवं परिसर में लगने वाले मेले को लेकर एक बैठक आयोजित की गई.इस बैठक की अध्यक्षता राधा कृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष दीप नारायण यादव ने की.बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर घसकी गंगा घाट के किनारे बने राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में आगामी एक फरवरी को 24 घंटे का हरि नाम संकीर्तन एवं एक महीने तक चलने वाले घसकी गंगा मेला का आयोजन किया जाएगा.इसमें प्रखंड क्षेत्र के अलावा दूरदराज के गांवों से आए हुए कीर्तन मंडलियों द्वारा अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा.बताया गया कि दशकों से आयोजित हो रहे घसकी गंगा घाट पर मेले के साथ साथ धार्मिक अनुष्ठान भी किया जाता रहा है.इस कार्यक्रम को लेकर घसकी गंगा घाट मेला समिति पूरी तरह तैयारी में जुट गई है.इस बैठक में ग्रामीण गोविंद लाल विश्वास,विवेक विश्वास,अवधेश विश्वास,प्रदीप विश्वास,अवधेश मंडल,दशमी विश्वास सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए