रोमांचक मुकाबले में मीडिया इलेवन ने जिला प्रशासन को छह रन से हराया
Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर फैन्सी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर फैन्सी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
पूर्णिया. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन में जिला प्रशासन और मीडिया- 11 के बीच आयोजित फैन्सी क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया-इलेवन 6 रन से विजयी हुई. इससे पहले टॉस जीतने के बाद मीडिया 11 की टीम बैटिं के लिए उतरी. टीम ने कुल 177 रन बनाये. जवाब में जिला प्रशासन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 169 रन ही बन पायी. मीडिया- 11 की तरफ से राणा ने 35 बॉल में 102 रन बनाये. वहीं कप्तान धीरज झा ने भी अच्छी पारी खेली. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सेहरावत ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया. इस मौके पर डीएम अंशुल कुमार ने कहा कि आज का यह फैंसी मैच काफी रोमांचक रहा. दोनों ही तरफ के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन किया.एसपी स्वीटी सेहरावत ने कहा कि जिला स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित यह फैंसी मैच काफी यादगार साबित हुआ. उन्होंने कहा कि आगे पुलिस वीक में भी वे लोग फिर से मीडिया के साथ खेलेंगे. इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से भी एडीएम, एसडीएम समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे. डीडीसी अंजनी कुमार और डीएसओ रवि शंकर उरांव ने अपने मनोरंजक कमेंट्री से दर्शकों और खिलाड़ियों को खूब मनोरंजन और उत्साहवर्धन किया . इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह सहित मीडिया 11 में शामिल प्रवीण कुमार, जेपी मिश्रा, धीरज झा, अंकित झा, अमन जायसवाल, तहसीन, तहजीब, राजन रेड्डी, विकास वर्मा, कुंदन, गौरव पंकज, राणा, मुन्ना कुमार, दीपक शरण, कुमार प्रवीण, आकाश कुमार, शादाब अली आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन