ePaper

पूर्व विधायक की मां के निधन पर महापौर ने जतायी संवेदना

Updated at : 17 Nov 2024 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

पूर्व विधायक की मां के निधन

विज्ञापन

पूर्णिया. धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी की माता निर्मला देवी के निधन पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. निधन की सूचना पाकर समाजसेवी जितेंद्र यादव ने अमरनाथ तिवारी के मधुबनी मझली चौक स्थित आवास पर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए तथा पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दिया. महापौर विभा कुमारी ने कहा कि स्व. निर्मला देवी काफी सरल एवं धार्मिक विचारधारा वाली महिला थीं. सामाजिक सरोकार से भी उनका काफी लगाव था. हम सबके लिए वे अभिभावक स्वरूप थीं. भगवान पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुख से उबरने की शक्ति दें. समाजसेवी जितेंद्र यादव ने कहा कि स्व निर्मला देवी हम लोगों के लिए अभिभावक स्वरूप थी. उन्होंने कहा कि निर्मला देवी शिक्षाप्रेमी थीं तथा सदैव समाजहित में सोचती थी. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें. वहीं मरंगा बिन्द टोला निवासी बंटी यादव के पिता अच्युतानंद यादव के निधन की सूचना पाकर समाजसेवी जितेंद्र यादव ने उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किया. उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन