शिविर से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : महापौर

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10, 11 और 12 के नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मध्य विद्यालय उफरैल में सहयोग सेवा शिविर आयोजित किया गया. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित शिविर में लोगों ने विभिन्न समस्याओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन दिए, जिनके त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया से रिपोर्ट :

मध्य विद्यालय उफरैल में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

पूर्णिया. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10, 11 एवं 12 के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को मध्य विद्यालय उफरैल में द्वितीय सहयोग सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी, उप महापौर पल्लवी गुप्ता, नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम, वार्ड पार्षद किरण देवी, ममता सिंह एवं भोला कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा यह कार्यक्रम नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी पहल है. इसका उद्देश्य आम जनता को उनकी पात्रता के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है.

राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय

महापौर ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा. शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदन जमा किए तथा अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया. मौके पर मुख्य रूप से सदर विधायक विजय खेमका, वार्ड पार्षद स्वपन घोष, सिटी मैनेजर पवन कुमार पवन, पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह, मनोज साह, बहादुर यादव, मो शकील सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मी एवं काफी संख्या में तीनों वार्ड के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन