ePaper

युवराज मनीष बने जिला सहकार भारती के अध्यक्ष

Updated at : 15 Sep 2024 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
युवराज मनीष बने जिला सहकार भारती के अध्यक्ष

जिला सहकार भारती की एक बैठक हुई

विज्ञापन

पूर्णिया. स्थानीय थाना चौक स्थित संघ कार्यालय में जिला सहकार भारती की एक बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश संगठन प्रमुख राजेश श्रीवास्तव शामिल हुए. बैठक में पूर्णिया के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए सदस्य सम्मिलित हुए तथा प्रदेश संगठन प्रमुख राजेश श्रीवास्तव ने विधिवत पूर्णिया जिला इकाई का गठन किया. इसमें सर्व सहमति से युवराज मनीष को जिला अध्यक्ष, राणा सिंह एवं मनीष यादव को उपाध्यक्ष, मनोरंजन कुमार दास को जिला महामंत्री, प्रीति कुमारी एवं ब्रजेश कुमार सिंह को जिला मंत्री, भागवत झा को जिला संगठन प्रमुख, अनुरंजन सिंह को जिला संगठन सह प्रमुख तथा रतन कुमार ठाकुर को जिला कार्यालय प्रमुख मनोनीत किया गया. बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिन्हा भी उपस्थित थे. प्रदेश संगठन प्रमुख राजेश श्रीवास्तव ने सहकार भारती के कार्यों पर प्रकाश ड़ालते हुए घोषणा की कि जल्द ही सहकार भारती पूर्णिया इकाई संगठन विस्तार करते हुए पांच हज़ार सदस्यता का लक्ष्य पूरा करेगी.बैठक में आशुतोष झा, अविनाश कुमार, दीपक कुमार, मुकेश गुप्ता, प्रदीप यादव, अखिलेश रजक इत्यादि कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे. फोटो. 15 पूर्णिया 10- बैठक में उपस्थित सहकार भारती के सदस्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन