फाइलेरिया मुक्त अभियान को ले स्कूल के बच्चों को किया जागरूक

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
फाइलेरिया मुक्त अभियान को ले स्कूल के बच्चों को किया जागरूक

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा में फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से मच्छरों के काटने से फैलती है. यह बीमारी शरीर के विभिन्न अंगों, विशेषकर पैरों में सूजन उत्पन्न कर सकती है, जिससे व्यक्ति को जीवनभर परेशानी झेलनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन और साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है. सरकार द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत वर्ष में एक बार सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाता है. इस दौरान सभी योग्य व्यक्तियों को निर्धारित मात्रा में दवा दी जाती है. इसका सेवन करना सुरक्षित और लाभकारी है. प्रधान शिक्षिका ने बच्चों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें और दवा सेवन में सहयोग करें. शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि यही मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण है. साफ-सफाई रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह भी दी गई. विद्यालय परिसर में स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया. अंत में प्रधान शिक्षिका ज्योति कुमारी ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त समाज के निर्माण में बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण है. यदि बच्चे स्वयं जागरूक होंगे तो वे अपने परिवार और समाज को भी जागरूक कर सकेंगे. उन्होंने सभी से अपील की कि सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग दें, ताकि पुर्णिया जिला फाइलेरिया मुक्त बन सके.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन