ePaper

नेपाल की मैडम दीया हो गई गिरफ्तार, पति के साथ मिलकर बिहार में चला रही थी बड़ा गैंग

Updated at : 18 Mar 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news | bihar crime news

image from AI

Bihar News: मायका नेपाल में और ससुराल उत्तर प्रदेश में, लेकिन वो बिहार में चला रही थी अपना बड़ा गिरोह. पुलिस ने इस महिला को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है. वो पिछले एक साल से चोरी और छिनतई का गिरोह चला रही थी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल की 23 वर्षीय दीया उर्फ मैडम दीया को गिरफ्तार कर लिया है. दिया अपने पति के साथ मिल कर बिहार के पूर्णिया में एक बड़ा गिरोह चला रही थी. पुलिस ने दिया के पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दीया का मायका नेपाल में और ससुराल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में है. उसने बिहार में अपना जाल फैला रखा था और चोरी का माल नेपाल में खपाती थी.

एक साल से चला रही थी गिरोह

पुलिस के मुताबिक, दीया की शादी प्रयागराज के रघुनाथपुर के रहने वाले राज यादव से हुई थी. शादी के बाद कुछ दिन प्रयागराज में रही और फिर वो पूर्णिया आ गई. जहां उसने महलदार टोला में एक किराये का घर लिया. इसी घर से उसने अपना गिरोह शुरू किया और अपराध का साम्राज्य खड़ा कर लिया. दीया ने पुलिस को बताया है कि वो करीब एक साल से पूर्णिया में मोबाइल चोरी और छिनतई का गिरोह चला रही थी.

पुलिस की गिरफ्त में मैडम दीया

आधा दर्जन से अधिक लोगों का है गिरोह

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि दीया के गिरोह में उसका पति राज यादव, एक महिला साथी और करीब आधा दर्जन अन्य लोग शामिल हैं. गिरोह के लड़के राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीन लेते थे. वहीं, गिरोह की महिला सदस्य मेलों और बाजारों से मोबाइल फोन चुराती थीं. जब पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में चोरी और छीने गए मोबाइल फोन छिपाए जा रहे हैं, तो पुलिस ने घर पर छापा मारा. इस छापेमारी के दौरान दीया को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उसका पति और महिला साथी मौके से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजा न्यौता, सुशासन मॉडल से बच्चों को कराएंगे रूबरू

नेपाल में चोरी का माल खपाती थी दीया

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि दीया चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन नेपाल में बेचती थी. इस गिरोह में शामिल लड़कों को चोरी की ट्रेनिंग भी दी जाती थी. पुलिस अब इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Patna News: पटना में 1 करोड़ की लूट, नवादा की ओर भागे अपराधी, जमीन रजिस्ट्री कराने आये थे लोग

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन