कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Updated at : 03 Nov 2024 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

भगवान चित्रगुप्त की पूजा

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कायस्थ समाज के द्वारा सम्पूर्ण भक्तिभाव के साथ की गयी. पूजा को लेकर शहर के मधुबनी और पॉलिटेक्निक चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूर्व से ही तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी. इस अवसर पर चित्रगुप्त परिषद मधुबनी की ओर से बच्चों के बीच खेल कूद एवं अन्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागी बच्चों के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया गया. मधुबनी चित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने बताया कि खेल कूद प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से ही शुरू हुई थी जिसका समापन पूजा के दिन किया गया. इसके अलावा परिषद की ओर से पूजा और वृहत भंडारे का भी आयोजन किया गया. वहीं आज विसर्जन पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण एवं विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी. पूजा को लेकर मधुबनी चित्रगुप्त परिषद् के अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, सचिव विशेष वर्मा, संरक्षक डॉ. अंजू कर्ण, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रामनंदन वर्मा, गौतम वर्मा, अभय कुमार सिन्हा बंटी, कुमार दीपक वर्मा, विनय कुमार सिन्हा, अभयं लाल, अनुज कुमार चांद, पंकज श्रीवास्तव, मनीष सिन्हा, कुमार दीपक वर्मा, अजीत सिन्हा, राजेश रंजन, नंदन वर्मा आदि उपस्थित रहे. वहीं पॉलिटेक्निक चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भी श्रद्धाभाव से भगवान् चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गयी. इस अवसर पर प्रसाद के रूप में भोग का भी वितरण किया गया. मौके पर पॉलिटेक्निक चित्रगुप्त पूजा समिति के सरंक्षक इंदु सिन्हा, अध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव, सचिव सन्नी सौरभ, मंटू सिन्हा, सोनी कुमार, गौरव सिन्हा, रितेश सिन्हा, सुनील सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा, पारस रंजन, नरेश प्रसाद सिन्हा, प्रवीन कुमार, त्रिनव रंजन, किशोर कुमार गुड्डू आदि मौजूद थे. फोटो – 3 पूर्णिया 17- मधुबनी चित्रगुप्त परिषद द्वारा आयोजित चित्रगुप्त पूजा में शामिल लोग 18- पॉलिटेक्निक चित्रगुप्त पूजा समिति में शामिल सदस्य

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन