हिंदू सम्मेलन के दौरान अमौर शिव मंदिर से निकली गयी कलश यात्रा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 15 Feb 2026 6:26 PM

विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव दुर्गा मंदिर में अमौर मंडल द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. अमौर के मंडल अध्यक्ष सोहन चौधरी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ.इस दौरान कलश यात्रा में पांच सौ से अधिक महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा शिव मंदिर से होकर थाना चौक से अस्पताल चौक होते हुए हलालपुर काली मंदिर के बाद पुनः अमौर शिव दुर्गा मंदिर पहुंचा. इसके बाद से हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि अमौर में बीरेंद्र विमल एवं संत मुरारी दास आदि ने अपने ओजस्वी वाणी से सम्मेलन में पहुंचे लोगों से एकजुटता का आह्वाहन किया. हिंदू सम्मेलन के बाद आयोजक मंडल के सदस्यों ने खिचड़ी महाप्रसाद वितरण किया गया. मंचांसिन लोगों में संघ के बीरेंद्र विमल,संत मुरारी दास,विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार, विहिप अमौर प्रखंड अध्यक्ष,अरुण कुमार शर्मा, अध्यक्ष सोहन चौधरी , उपाध्यक्ष संजीव कर्मकार, रामफल हरिजन,सचिव उमेश कुमार राय, संग्राम साह, संजय राय, अमृत कर्मकार, सोनी चौधरी, बेबी कुमारी, कौलती देवी, दीपिका रानी, सुरज विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद झा, भविष्य विश्वास, अनमोल कुमार, नवीन , धीरेन्द्र कुमार, जगरनाथ, विजय, भीम ,हरि लाल सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों एवं मां बहनों की भूमिका सराहनीय रही.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन