जलालगढ़ को मिला पहला राजकीय डिग्री महाविद्यालय, आज होगा विधिवत उद्घाटन

Author Nikesh kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

उदघाटन के लिए तैयार डिग्री महाविद्यालय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जलालगढ़ प्रखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि आजादी के 80 साल बाद उसे अपना पहला राजकीय डिग्री महाविद्यालय मिला है. आज महाविद्यालय का उद्घाटन और दीक्षारंभ समारोह आयोजित होगा, जिससे स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

विज्ञापन

पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. आजादी के करीब 80 वर्ष बाद जलालगढ़ को अपना पहला राजकीय डिग्री महाविद्यालय मिलने जा रहा है. बुधवार को महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन और दीक्षारंभ समारोह आयोजित होगा. इसके साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के कॉलेजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

विज्ञापन

महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. फिलहाल कला संकाय के अंतर्गत अर्थशास्त्र, इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी और समाजशास्त्र विषयों में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की गई है.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता कुंदन कुणाल, अविनाश राय और जयकिशन राय ने कहा कि जलालगढ़ में डिग्री महाविद्यालय का खुलना पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इसकी मांग कर रहे थे. अब यह सपना साकार हो गया है, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा.

उद्घाटन समारोह में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ठाकुर, विधायक नितेश कुमार सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजकुमार गुप्ता, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रो. पटवारी यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन