जयंती पर याद किये गये अमर शहीद जगदेव प्रसाद
रविवार को सामाजिक न्याय मंच, पूर्णिया के तत्वावधान में सामाजिक न्याय के पुरोधा अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी.
पूर्णिया. रविवार को सामाजिक न्याय मंच, पूर्णिया के तत्वावधान में सामाजिक न्याय के पुरोधा अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. रंगभूमि मैदान के निकट सामाजिक न्याय मंच कार्यालय में आयोजित इस जयंती समारोह की अध्यक्षता मंच के संयोजक संजय सिंह सिन्धु ने की. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ पूर्णिया के अध्यक्ष डाॅ अमरेन्द्र प्रसाद यादव एवं जिला सचिव सह जद ( यू ) शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रामशरण मेहता ने संयुक्त रूप से सामाजिक न्याय के पुरोधा भारत लेनिन, अमर शहीद जगदेव प्रसाद के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर मंच द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक न्याय अभियान की समीक्षा करते हुए सामूहिक रूप से कई प्रस्ताव लिये गये. इसमें सामाजिक न्याय अभियान को जारी रखने, इस वर्ष के अंत तक दूसरा सामाजिक न्याय सम्मेलन का निर्णय प्रमुख रूप से शामिल है. इस अवसर पर आंबेडकर सेवा सदन के अध्यक्ष प्रदीप पासवान, जनहित मोर्चा के संस्थापक सह संयोजक अशोक कुमार महतो, हरिलाल पासवान, श्याम बाबू कुशवाहा, अवधेश कुमार सिंह कुशवाहा, सामाजिक न्याय मंच के कार्यकारी सदस्य राजीव राजहंस कई लोगों ने मुख्य रूप से अपनी अपनी बातें रखीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए