वीवीआइटी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

विज्ञापन

पूर्णिया. विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पूर्णिया के परिसर में विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आईसीएसईएम-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. दो दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय ””स्थिरता और नवाचार”” रखा गया है. इस मंच के माध्यम से देश-विदेश के शोधकर्ता और विशेषज्ञ तकनीकी प्रगति और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर रहे हैं.उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों और शिक्षाविदों ने शिरकत की. इनमें प्रिंसिपल डॉ. सुजित कुमार, रजिस्ट्रार सौरभ कुमार, संयोजक डॉ. ओम प्रकाश सिंह,विशिष्ट अतिथि डॉ. अश्वेश्वर प्रसाद यादव, इ. राजेश मिश्रा एवं ई. ब्रजेश मिश्रा शामिल हैं.सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य की वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक और मौलिक शोध का मेल अत्यंत आवश्यक है.कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्रों में चयनित शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. सम्मेलन में 247 शोध पत्र जमा किये गये इनमें 142 शोध पत्र स्वीकृत किये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन