केंद्रीय कारा के बंदियों ने किया छठ व्रत

21 महिलाएं एवं 26 पुरुष बंदियों ने छठ का व्रत रखा
पूर्णिया. केंद्रीय कारा में लोक आस्था का पर्व छठ श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ. इस वर्ष 21 महिलाएं एवं 26 पुरुष बंदियों ने छठ का व्रत रखा. छठ पूजा के सभी सामग्री जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध करायी गयी. इसके अलावा सभी बंदियों के लिए छठ का प्रसाद भी उपलब्ध कराया गया. महिला छठ व्रती जेल के महिला खंड में अर्घ्य अस्थायी तालाब में दी. पुरुष छठ व्रती पुरुष खंड में भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिये. बंदियों में छठ पर्व को लेकर काफी उत्साह रहा. सभी बंदियों ने साफ-सफाई से लेकर साज-सज्जा में अपना योगदान दिया. उक्त जानकारी जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने दी. फोटो.8 पूर्णिया 10- सूर्य उपासना करते बंदी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




