भारतीय योग संस्थान ने विद्यार्थियों को कराया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
योगाभ्यास में शामिल स्कूली बच्चे

योगाभ्यास में शामिल स्कूली बच्चे

पूर्णिया पब्लिक स्कूल में भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित बाल एवं युवा संस्कार शिविर में छात्रों ने उत्साहपूर्वक योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया. संस्थान ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

पूर्णिया से रिपोर्ट

स्थानीय शिवाजी कॉलोनी स्थित पूर्णिया पब्लिक स्कूल में भारतीय योग संस्थान की ओर से बाल एवं युवा संस्कार शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया.

शिविर का संचालन भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान अजय कुमार सिंह एवं जिला प्रधान सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने किया. इस दौरान प्रतिभागियों को पैरों, हाथों, कंधों और गर्दन की सूक्ष्म क्रियाओं के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया.

योग से शरीर और मन दोनों रहते हैं स्वस्थ

प्रांतीय प्रधान अजय कुमार सिंह ने भारतीय योग संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान पिछले 60 वर्षों से देशभर के 4,500 से अधिक केंद्रों के साथ-साथ विदेशों में भी निःशुल्क योग केंद्रों का संचालन कर रहा है. उन्होंने बताया कि पूर्णिया जिले में भी 20 स्थानों पर नियमित योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं.

नियमित योग अपनाने की अपील

जिला प्रधान सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर लचीला बनता है, हड्डियां मजबूत होती हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा मानसिक तनाव कम होकर एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है. उन्होंने विद्यार्थियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.

शिविर का समापन "जियो और जीने दो" के संदेश तथा करतल ध्वनि के साथ हुआ. विद्यालय प्रबंधन ने भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए इस तरह के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया.

यह भी पढ़ें : आधार केंद्रों की मनमानी पर डीएम सख्त, अधिक शुल्क वसूला तो होगी कार्रवाई


विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन