पूर्णिया में आज फिर भारी बारिश के आसार, बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहाना

आसमान में हो रही बादलो की आवाजाही
पूर्णिया और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मंगलवार की झमाझम बारिश के बाद बुधवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है. आज भी भारी बारिश की संभावना है.
पूर्णिया और आसपास के इलाकों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. मंगलवार की झमाझम बारिश के बाद बुधवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है. पुरवैया हवा चलने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है और सुबह का मौसम सुहाना बना हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में एक या अधिक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम तथा कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. तेज हवा चलने के भी आसार हैं. मौसम का रुख देखते हुए फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है.
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. गरज-चमक के समय खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई है. किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों से भी मौसम अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










