स्वतंत्रता सेनानियों को पेंशन व पहचान पत्र दे सरकार : खेमका

Updated:
विज्ञापन

बजट सत्र

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक विजय खेमका ने स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने सदन का ध्यान उन स्वतंत्रता सेनानियों की ओर आकृष्ट कराया जो भूमिगत रहकर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए थे और भागीदारी के प्रमाण की उपलब्धता के बावजूद उन्हें अब तक स्वतंत्रता सेनानी का आधिकारिक दर्जा नहीं मिल सका है. विधायक श्री खेमका ने ऐसे सभी लोगों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा प्रदान करने तथा उन्हें पेंशन देने की मांग की. विधायक ने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों को वर्तमान में पेंशन प्राप्त हो रही है, उन्हें सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आधिकारिक पहचान पत्र निर्गत किया जाय, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सम्मान का लाभ सुगमता से मिल सके. सदन में विधायक श्री खेमका ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी उठाए. उन्होंने पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत महाराजपुर–डगरुआ को जोड़ने वाली सड़क के बीच बांसबाड़ी घाट पर पुल निर्माण कराने तथा घोशोबाड़ी हाट से महाराज स्थान तक की कच्ची सड़क को पक्की सड़क में परिवर्तित करने के लिए सरकार के समक्ष निवेदन एवं याचिका प्रस्तुत की. उन्होंने कहा कि इस पुल और सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी तथा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन