पूर्णिया में खुले राजकीय संस्कृत महाविद्यालय : खेमका

Updated:
विज्ञापन

विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की जरूरत बताते हुए सदन में मांग उठायी है.

विज्ञापन

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना की जरूरत बताते हुए सदन में मांग उठायी है. श्री खेमका ने पूर्णिया के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रमुखता से रखा है. संस्कृत महाविद्यालय की मांग रखते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा की आधारशिला है. युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूर्णिया में संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है. विधायक श्री खेमका ने विभागीय मंत्री से युवाओं के लिए पूर्णिया में आई टी पार्क की स्थापना तथा शहर के डीएवी चौक पर पुलिस पोस्ट खोलने की मांग की. उन्होंने निवेदन-याचिका के माध्यम से पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत रामपुर मुशहरी छठ घाट से पंचायत सरकार भवन तक तथा घोसोबाड़ी हाट से शांति पोद्दार आम बगीचा तक पक्की सड़क निर्माण की मांग सरकार के समक्ष रखी. विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन