जीएमसीएच पूर्णिया में आज ओपीडी बंद, शाम और रात की इमरजेंसी शिफ्ट में चार-चार डॉक्टर रहेंगे तैनात
पूर्णिया स्थित मेडिकल कॉलेज | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMC H) में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी सेवा बंद रहेगी. हालांकि, इमरजेंसी सेवा और अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सकों की तैनाती की गई है. विभागवार ड्यूटी की जानकारी उपलब्ध है.
पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी सेवा बंद रहेगी. हालांकि इमरजेंसी सेवा और अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार के लिए तीन शिफ्टों में चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे.
इमरजेंसी की शाम और रात की शिफ्ट में चार-चार चिकित्सकों की तैनाती की गई है, जबकि सुबह की शिफ्ट में तीन डॉक्टर मौजूद रहेंगे. इसके अलावा सर्जरी, मेडिसिन, शिशु रोग, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी और नेत्र विभाग के चिकित्सक भी मरीजों को आवश्यक सेवाएं देंगे.
रविवार की इमरजेंसी ड्यूटी
प्रातःकालीन सेवा:
- डॉ. जितेंद्र कुमार दास
- डॉ. सुशांत
- डॉ. नगमा खातून
संध्याकालीन सेवा:
- डॉ. गोपाल कुमार झा
- डॉ. नीतीश कुमार
- डॉ. ज्योति कुमारी
- डॉ. विनायक राज
रात्रिकालीन सेवा:
- डॉ. प्रेमप्रकाश
- डॉ. दीपक कुमार
- डॉ. जावेद अख्तर
- डॉ. नीलमणि राज
विभागवार चिकित्सकों की ड्यूटी
- सर्जरी विभाग: डॉ. अपराजिता अनुपम
- शिशु रोग विभाग: डॉ. प्रेम प्रकाश
- ऑर्थो विभाग: डॉ. सीके. दास
- ईएनटी विभाग: डॉ. ज्योति
- नेत्र विभाग: डॉ. सबा परवीन
- फिजिशियन: डॉ. पंकज कुमार
ओपीडी सेवा रविवार को बंद रहने के बावजूद इमरजेंसी और भर्ती मरीजों के उपचार की व्यवस्था जारी रहेगी.
गुलाबबाग मंडी में आज गेहूं का क्या भाव? मक्का-जूट समेत जानें सभी जिंसों के ताजा रेट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए