सोमवार को जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में बढ़ेगी मरीजों की भीड़, 13 विभागों में डॉक्टर तैनात

विज्ञापन

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सोमवार की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी विभागों में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की है।

विज्ञापन

पूर्णिया : कार्य सप्ताह के पहले दिन सोमवार को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया की ओपीडी में मरीजों की संभावित भीड़ को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की है. मरीजों को समय पर इलाज मिल सके, इसके लिए विभागवार डॉक्टरों का रोस्टर जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिशु और ईएनटी विभाग में तीन-तीन डॉक्टर

छोटे बच्चों, नवजात और कमजोर स्वास्थ्य वाले शिशुओं के इलाज के लिए पीडियाट्रिक विभाग में तीन डॉक्टर तैनात रहेंगे. वहीं कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के लिए ईएनटी विभाग में भी तीन चिकित्सक मरीजों को देखेंगे.

गायनी और ऑर्थोपेडिक में दो-दो चिकित्सक

महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए गायनी विभाग में डॉ. शशि किरण और डॉ. नुपूर सिंह मौजूद रहेंगी. ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ. सीके दास और डॉ. नीतीश कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.

इन विभागों में भी डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

मेडिसिन विभाग में डॉ. मुजतबा अशरफ, सर्जरी में डॉ. पुष्कर, स्किन में डॉ. मासूम रजा, नेत्र रोग में डॉ. शीलमणी, दंत विभाग में डॉ. रंजना गुप्ता और मानसिक रोग विभाग में डॉ. नायाब अंजुम ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे.

पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत और डॉ. रवि रंजन, जबकि ईएनटी विभाग में डॉ. संजीव, डॉ. अनवर कबीर और डॉ. हिमांशु शर्मा की ड्यूटी रहेगी.

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी ओपीडी

जीएमसीएच की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों का रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन