गुलाबबाग मंडी में जूट-मक्का की डिमांड तेज, भाव में स्थिरता के बीच बाजार में गरमाहट

Updated:
विज्ञापन

मंडी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया की गुलाबबाग जूट-गल्ला मंडी में जूट और मक्का की मांग लगातार बढ़ रही है। जानिए आज के ताजा भाव और बाजार की स्थिति की पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

पूर्णिया की गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में रविवार को जूट और मक्का की मांग बनी रही. कीमतों में बड़ा उछाल नहीं आया, लेकिन लगातार बढ़ती खरीदारी से बाजार में तेजी का रुख बरकरार है. कोलकाता की जूट मिलों से जूट की मांग हो रही है, जबकि कई राज्यों से पोल्ट्री फीड और स्टार्च उद्योग के लिए मक्का की खरीदारी बढ़ी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जूट 11,000 से 11,500 रुपये तक

रविवार को जूट की आवक अच्छी रही. मंडी में जूट के भाव 11,000 से 11,500 रुपये प्रति क्विंटल रहे. हालांकि कुछ स्टॉकिस्टों के बीच खरीदारी को लेकर 10 से 20 रुपये तक का अंतर देखने को मिला.

मक्का का भाव 2,350 से 2,540 रुपये

मक्का की भी आवक तेज रही. मंडी में मक्का 2,350 से 2,540 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका. कारोबारियों के अनुसार, पोल्ट्री फीड और स्टार्च उद्योगों से मांग बढ़ने के कारण मक्का बाजार में मजबूती बनी हुई है.

गुलाबबाग मंडी के प्रमुख भाव

  • मक्का: 2,350-2,540 रुपये
  • जूट: 11,000-11,500 रुपये
  • गेहूं: 2,650-2,750 रुपये
  • चावल मंसूरी: 3,250-3,425 रुपये
  • चावल अरवा (मोटा): 3,050-3,250 रुपये
  • चावल बासमती: 12,500-13,000 रुपये
  • अरहर दाल: 10,600-14,500 रुपये
  • मूंग दाल: 9,540-9,600 रुपये
  • मसूर दाल: 5,550-6,750 रुपये
  • चना दाल: 5,550-6,600 रुपये
  • गोटा मूंग: 8,000-9,000 रुपये
  • गोटा चना: 6,200-6,400 रुपये
  • पीली सरसों: 7,300-7,800 रुपये
  • काली सरसों: 7,000-7,500 रुपये


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन