पूर्णिया से अगले महीने शुरू हो रहा है गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

फिलहाल सप्ताह में महज चार दिन मिलेगी गरीब रथ ट्रेन की सेवा

विज्ञापन

खुश्खबरी: फिलहाल सप्ताह में महज चार दिन मिलेगी गरीब रथ ट्रेन की सेवा जिला मुख्यालय से दिल्ली के लिए हो जाएगी दो ट्रेनों की सुविधा पूर्णिया/जानकीनगर. जिला मुख्यालय से दिल्ली जाना अब बहुत सहज हो जाएगा. पूर्णिया जंक्शन से लोग सीमांचल एक्सप्रेस और पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से गरीब रथ एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे. पूर्णिया कोर्ट से आनंद बिहार आगामी 9 मार्च से गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होगा. इसके लिए सम्बन्धित रेलवे स्टेशनों को समय सारणी भी भेज दी गई है. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दूरभाष पर दी. उन्होंने बताया कि पूर्णिया कोर्ट से आनंद बिहार अप गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी संख्या 05579 सप्ताह में चार दिन क्रमशः सोमवार, मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को चलेगी. इसी तरह आनंद बिहार से पूर्णिया कोर्ट डाउन गाड़ी संख्या-05580 बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी. रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पूर्णिया कोर्ट से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा बहाल हो जाएगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक पूर्णिया कोर्ट, बनमनखी जंक्शन, मुरलीगंज,दौरम मधेपुरा, सहरसा जंक्शन में दो मिनट का ठहराव होना सुनिश्चित है. बतातें चलें कि पूर्णिया कोर्ट व सहरसा रेलखंड के बीच लोगों के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं है. गरीब-रथ एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन होने से इस इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा. याद रहे कि सासंद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सदन में पूर्णिया कोर्ट, बनमनखी, केनगर, सरसी, बनमनखी, जानकीनगर में यात्री सुविधाएं बढ़ाने और लंबी दूरी की ट्रेन परिचालन कराने के लिए आवाज उठाते रहे हैं.रेल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योतिष प्रकाश मिश्रा पिछले पांच फरवरी को विशेष ट्रेन से अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पूर्णिया कोर्ट-सहरसा बड़ी लाइन रेलखंड पर सभी स्टेशनों और हाल्ट का निरीक्षण भी किया था. यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी उन्होंने दिया था. उन्होंने भरोसा दिलाया था कि आगामी मार्च महिने में यात्रियों के लिए कई बुनियादी सुविधाएं बहाल हो जाएंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन