भवानीपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे चार युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
भवानीपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे चार युवक गिरफ्तार

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर.भवानीपुर थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में नगर पंचायत भवानीपुर के यादव टोला निवासी आशीष कुमार एवं कपिल यादव, गोढ़ियारी टोला निवासी विपिन कुमार तथा जाबे निवासी पारस पासवान शामिल हैं.पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच की. जांच के दौरान चारों को शराब के नशे में पाया गया, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. अवैध शराब कारोबारियों तथा शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन