बागढर में शराब पीकर हंगामा कर रहे चार युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अमौर थानाक्षेत्र अंतर्गत धुरपैली पंचायत के बागढर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र अंतर्गत धुरपैली पंचायत के बागढर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई अमौर पुलिस के अपर थानाध्यक्ष अनंत राम के नेतृत्व में की गयी. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बागढर गांव निवासी शिवा यादव, गणेश यादव, हलालपुर निवासी कैशियर कुमार एवं खरहिया निवासी चंचला हरिजन के रूप में हुई है. चारों बागढर गांव में शराब का सेवन कर हो हल्ला कर रहे थे. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बागढर में कुछ युवक शराब का सेवन कर सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा और हंगामा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी. सूचना मिलते ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर थानाध्यक्ष अनंत राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों अभियुक्तों को दबोच लिया. अपर थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन