भतसारा व देवरी में दो कट्टा व कारतूस साथ चार अपराधी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 6:22 PM
भतसारा व देवरी में
प्रतिनिधि, बीकोठी. बड़हरा थाना पुलिस ने प्रखंड के भतसारा पंचायत के वार्ड संख्या 11 भतसारा गांव से देशी कट्टा के साथ दो युवक एवं देवरी चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर से देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ दो युवक कुल चार युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि भतसारा वार्ड संख्या 11 में देशी कट्टा के साथ मारपीट कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. देवरी चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर में हंगामा की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामले में युक्तिसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चारो आरोपी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार भतसारा गांव निवासी विकास कुमार यादव सोमवार की शाम 4 बजे देवरी काली मंदिर से मेला देखकर अपने घर जा रहा था. उसी समय इसी गांव का युवक अनीश कुमार व एवं पिंटू कुमार मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए विकास कुमार यादव के घर के पास पहुंचा. देसी कट्टा तानते हुए मारपीट करने लगे. विकास के हल्ला करने पर आसपास के लोगों को आता देख दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे. भाग रहे दोनों युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ हथियार सहित पुलिस के हवाले कर दिया . वहीं देवरी चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर में दो व्यक्ति द्वारा हंगामा करने की सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष द्वारा एसआई नूपुर कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजी गयी. हंगामा कर रहे दोनों व्यक्ति को कब्जे में लेकर एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया. फोटो. 5 पूर्णिया 24- गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










