कप्तान पाड़ा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कदम, डीएम बोले- आर्थिक गतिविधियों और वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मौके पर डीएम, एसएसपी एवं अन्य मौजूद रहे | Prabhat Khabar Network

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पूर्णिया के कप्तान पाड़ा में अपनी नई शाखा खोली है. जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने इसका उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा. यह कदम वित्तीय समावेशन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन

पूर्णिया. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पूर्णिया क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में पहल करते हुए कप्तान पाड़ा में अपनी नवनिर्मित शाखा का शुभारंभ किया. नई शाखा का उद्घाटन जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने किया. इस मौके पर एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन और आईएएस कुमुद मिश्रा भी विशेष रूप से मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैंक के अंचल और क्षेत्रीय प्रमुख भी रहे मौजूद

शाखा उद्घाटन समारोह में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख राजीव रंजन सिन्हा और पूर्णिया क्षेत्रीय प्रमुख नीरज ज्योतिर्मय समेत बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. नवनिर्मित कप्तान पाड़ा शाखा का कार्यभार शाखा प्रमुख बिनीत पाराशर ने संभाला.

आसपास के लोगों को घर के नजदीक मिलेगी बैंकिंग सुविधा

नई शाखा शुरू होने से कप्तान पाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक आधुनिक एवं सुगम बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी. इससे बैंकिंग कार्यों के लिए लोगों को दूर जाने की जरूरत कम होगी.

बैंक की ओर से ग्राहकों को रिटेल बैंकिंग, एमएसएमई, कृषि ऋण, अन्य ऋण सुविधाओं और डिजिटल बैंकिंग समेत विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

बीमा योजनाओं की भी दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान जेनरली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस के वरिष्ठ क्लस्टर प्रबंधक आशुतोष कुमार ने उपस्थित लोगों को बीमा से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं. अतिथियों ने नई शाखा शुरू करने की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों के साथ व्यवसायियों और उद्यमियों को भी बेहतर बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं का लाभ मिलेगा.

वित्तीय समावेशन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों ने कहा कि नई शाखा के शुरू होने से क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा. बैंकिंग और ऋण सुविधाओं की पहुंच आसान होने से स्थानीय आर्थिक गतिविधियों और उद्यमिता को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है. बैंक अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ रिटेल, एमएसएमई, कृषि एवं अन्य बैंकिंग और ऋण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है. कप्तान पाड़ा शाखा का शुभारंभ इसी दिशा में बैंक की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. .

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन