पेड़ से टकराने से कार सवार पूर्व पैक्स अध्यक्ष की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मीरगंज थानाक्षेत्र में मीरगंज-कुरसेला स्टेट हाइवे पर सोमवार की सुबह 9 बजे मीरगंज लाइन होटल के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी.

विज्ञापन

धमदाहा. मीरगंज थानाक्षेत्र में मीरगंज-कुरसेला स्टेट हाइवे पर सोमवार की सुबह 9 बजे मीरगंज लाइन होटल के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी. इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी . कार पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक चंदन कुमार महतो (36) धमदाहा थानाक्षेत्र की बरदेला पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष व चामू महतो के पुत्र थे. घायलों में दिलीप महतो, उनकी पत्नी अन्नू प्रिया व उनके पुत्र युवराज व ज्ञानचंद शर्मा शामिल हैं. घटना के वक्त पूर्व पैक्स अध्यक्ष अपने घर बरदेला से पूर्णिया की ओर जा रहे थे. उसी क्रम में यह हादसा हो गया. कार के पेड़ से टकराने के बाद चंदन महतो की मौके पर मौत हो गयी. अन्य सभी गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद होटल के कर्मियों ने सभी घायल को गाड़ी से निकाल कर मीरगंज थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष ने एसआइ सरिता कुमारी को मौके पर भेज सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन