प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

लााइन बाजार के बिहार टॉकिज रोड स्थित एक नर्सिंग होम में
पूर्णिया. लााइन बाजार के बिहार टॉकिज रोड स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. सूचना के बाद केहाट थाना की पुलिस पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया. मृतका का नाम सविता देवी 25 वर्ष बताया गया, जो भवानीपुर थाना के माधोनगर निवासी राजीव चौधरी की पत्नी थी. परिजनों ने बताया कि मृतका गर्भवती थी. हालत बिगड्ने के बाद उसे शुक्रवार को दिन में नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. देर रात को महिला डाॅक्टर द्वारा ऑपरेशन के द्वारा डिलेवरी करवाया गया. उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जो जीवित है, लेकिन शनिवार की अहले सुबह प्रसूता की मौत हो गयी. नर्सिंग होम के कर्मी ने बताया कि महिला का इलाज झोला छाप ग्रामीण चिकित्सक द्वारा किया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी. फोटो.14 पूर्णिया 20- हंगामा करते परिजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




