पूर्व आइएएस अधिकारी के जदयू में शामिल होने पर जताया हर्ष
पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा
पूर्णिया. युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल ने पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को जनता दल यूनाइटेड पार्टी की सदस्यता दिलाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है. उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी श्री वर्मा को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके आने से पार्टी को और भी अधिक मजबूती मिलेगी. इनके पार्टी में शामिल होने से जदयू में काफी उत्साह का माहौल है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व आईएएस अधिकारी बहुत ही सरल स्वभाव के और अच्छे इंसान हैं. इस मौके पर में युवा जदयू नेता संतोष कुमार सोनी, रौशन सिंह, दीपक मंडल, दाऊद आलम, सौरभ महतो, आलोक कुमार, आशुतोष सिंह, शुभम चौधरी, ऋषभ महतो, निर्मल विश्वास, अभिषेक सिंह आदि युवा जदयू कार्यकर्ताओं ने भी श्री वर्मा को बधाई दी है. फोटो: 10 पूर्णिया 6 – पूर्व आईएएस अधिकारी का स्वागत करते राजू मंडल.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए