रेलवे पटरी पार करते समय डेमू ट्रेन की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, दोनों पैर कटे : गंभीर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत बुजुर्ग महिला

पूर्णिया के मदारघाट रेलवे गुमटी के पास पटरी पार करते समय एक बुजुर्ग महिला डेमू ट्रेन की चपेट में आ गई. हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्णिया : कसबा थाना क्षेत्र के मदारघाट रेलवे गुमटी के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. रेलवे पटरी पार करने के दौरान एक बुजुर्ग महिला जोगबनी से आ रही डेमू ट्रेन की चपेट में आ गई. हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

पटरी पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान कसबा के मदारघाट निवासी रामनारायण मोदी की पत्नी ज्योतिषना देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह सुबह घर से टहलने निकली थीं. इसी दौरान मदारघाट रेलवे गुमटी के पास पटरी पार करते समय वह डेमू ट्रेन की चपेट में आ गईं.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी.

बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

जीएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

रेल पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर हादसे की जानकारी जुटाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन