आपदा के समय बुजुर्गों को बताया गया सुरक्षा के उपाय

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
आपदा के समय बुजुर्गों को बताया गया सुरक्षा के उपाय

सहारा वृद्धाश्रम,पूर्णिया में आपदा सुरक्षा मॉकड्रिल का हुआ आयोजन

विज्ञापन

सहारा वृद्धाश्रम,पूर्णिया में आपदा सुरक्षा मॉकड्रिल का हुआ आयोजन पूर्णिया. किसी भी आपदा की स्थिति में बुजुर्गों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पॉलिटेक्निक चौक स्थित सहारा वृद्धाश्रम में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक दिवसीय क्षमतावर्द्धन एवं मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिला प्रशासन पूर्णिया एवं अग्निशमन सेवा तथा राज्य आपदा मोचन बल (एस.डी.आर.एफ.) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 70 बुजुर्गों और वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने भाग लिया. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. उदय कांत, सदस्य पी.एन. राय, कौशल किशोर मिश्र, ई. नरेन्द्र कुमार सिंह, प्रकाश कुमार एवं शंभु दत्त झा के मार्गदर्शन में संचालित प्राधिकरण के समावेशी आपदा जोखिम न्यूनीकरण अभियान का यह हिस्सा है. इसके तहत प्राधिकरण समाज के कमजोर एवं वंचित तबके के बच्चों, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर्स और बुजुर्गों के बीच कार्य करता है. इसी संदर्भ में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निदेश के आलोक में एस.डी.आर.एफ.बायसी, पूर्णिया के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साह के नेतृत्व में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर ने वृद्धाश्रम के बेसहारा बुजुर्गों को प्रशिक्षित किया गया.समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित हो रहे इस वृद्धाश्रम के करीब दो दर्जन कर्मचारियों द्वारा भी प्रशिक्षण में भाग लिया गया.वृद्धाश्रम की अधीक्षक ममता सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल में यहां रह रहे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ एवं सक्षम 45 बुजुर्ग शामिल हुए.इन्हें भूकंप, आग, शीतलहर और लू आदि से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई. जिला अग्निशमन सेवा के पदाधिकारियों और जवानों ने आग से बचाव की न सिर्फ जानकारी दी बल्कि वृद्ध आश्रम में लगे अग्निशमन यंत्रों को भी जांचा-परखा के गहन जानकारी दी गई. इस अवसर पर प्राधिकरण की ओर से नोडल पदाधिकारी श्री संदीप कमल मौजूद थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन