डीएम अंशुल कुमार ने बढ़ाया पूर्णिया का मान : भाजपा

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

डीएम से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

विज्ञापन

चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित डीएम से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट पूर्णिया. बीते 25 जनवरी को पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार को राष्ट्रपति द्वारा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए जाने पर गुरूवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे भेंट की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अंशुल कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की.जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराकर पूर्णिया जिले का मान बढ़ाया है. उनका यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. इस अवसर पर भाजपा पूर्णिया के जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास, सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम झा, सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक अमन भारती एवं जिला कार्य समिति सदस्य सुनील भंसाली सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे.सभी नेताओं ने डीएम अंशुल कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन