जिलास्तरीय सतर्कता व अनुश्रवण समिति की बैठक
पूर्णिया
पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में कैलेंडर वर्ष 2026 की जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक प्रज्ञान सभागार में हुई. बैठक के दौरान अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अप्राप्त चार्जशीट, 60 दिनों से अधिक अप्राप्त चार्जशीट, न्यायालय के लंबित सुनवाई, मुवाबजा भुगतान, अधिनियम के तहत नियुक्ति, गवाह के यात्रा भत्ता भुगतान आदि की विस्तृत समीक्षा की गई. साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दी गई. इस अवसर पर जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य, उप विकास आयुक्त ,अपर पुलिस अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए