कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षण के बाद छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित

Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर. अमौर सभागार भवन में सात निश्चय योजना अंतर्गत केवाईपी के तत्वाधान में प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट दिया गया.इसमें पूर्व केंद्र संचालक मोकीद आलम, केंद्र संचालक मो अबुल हयात, लार्निंग फेसिलेटर एजाज आलम एवं अबुतलहा शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ राजा राम पंडित मौजूद थे. जहांगीराबाद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण के दौरान बीडीओ राजा राम पंडित ने कहर कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संवाद कौशल और व्यवहार कौशल का होना आवश्यक है.इसके लिए बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मैट्रिक और इंटर पास छात्र-छात्राओं को निशुल्क में कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यवहार कौशल और संवाद कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा भी बहुत जरूरी है. इसलिए इसे भी हासिल करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन