जानकीनगर प्रीमियर लीग में धमदाहा ने जानकीनगर को हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2024 6:25 PM
जानकीनगर प्रीमियर लीग
प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर प्रीमियर लीग टी-20 सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत जानकीनगर के मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव यादव ने किया. पहला लीग मुकाबला धमदाहा और जानकीनगर के बीच खेला गया. धमदाहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया .निर्धारित 20 ओवर में 285 रन बनाए. जवाब में जानकीनगर की पूरी टीम 113 बनाकर आउट हो गई. जानकीनगर की तरफ से मनी सिंह ने 65 रन बनाए. धमदाहा की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए आंसू माही ने शानदार 52 बॉल में 128 रन बनाए जिसमें 18 छक्के 5 चौके शामिल थे. दिलखुश कुमार ने भी शानदार शतक लगाया और 105 रन बनाकर आउट हो गये. कमेंटेटर के रूप में आमिर खान मनीष मिलन थे. कमेटी मेंबर अमरदीप यादव, विक्रम यादव, अमन चौधरी, लक्की खान मौजूद थे. फोटो. 12 पूर्णिया 24- क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते मुख्य पार्षद एवं अन्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










