डेंटल फेस्ट में जुटेंगे आधा दर्जन राज्यों के डेंटिस्ट्स

Updated:
विज्ञापन

इंडियन डेंटल एसोसिएशन पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. इंडियन डेंटल एसोसिएशन पूर्णिया और इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार के तत्वाधान में पूर्णिय��� डेंटल फेस्ट 2024 का आयोजन किया जा रहा है. इस डेंटल फेस्ट में देश के लगभग आधा दर्जन राज्यों के डेंटिस्ट्स के भाग लेने की संभावना है. आइडीए पूर्णिया के मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रशांत चंदन ने बताया कि आगामी 10 नवंबर को पूर्णिया मरंगा स्थित आर्ट गैलरी में यह डेंटल फेस्ट होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए एंडोडोंटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ गोपी कृष्णा आ रहे हैं. वहीं कार्यक्रम में बिहार, असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश के दंत चिकित्सक भाग ले रहे हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आइडीए बिहार की ओर से डॉ. कुमार मानवेंद्र, डॉ. अरविंद खत्री एवं आइडीए पूर्णिया की ओर से डॉ. मृत्युंजय कुमार झा, डॉ. गोपाल चंद्र, डॉ. राजेश मोदी, डॉ. चंदन वर्मा, डॉ. गौतम कुमार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन