ePaper

दिल्ली की स्वच्छता टीम सर्वे कर लौटी, इस बार बेहतर रैंकिंग की उम्मीद

Updated at : 06 Apr 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली की स्वच्छता टीम सर्वे कर लौटी, इस बार बेहतर रैंकिंग की उम्मीद

इस बार बेहतर रैंकिंग की उम्मीद

विज्ञापन

टीम ने शहरी क्षेत्र में पहुंच कर लिया साफ-सफाई का जायजा पूर्णिया में डाला तीन दिनों का पड़ाव, वार्डवार किया शहर का सर्वेक्षण सर्वेक्षण टीम को इस बार पिछले वर्ष की तुलना में मिला बेहतर फीडबैक टीम की वापसी के बाद पूर्णिया के नागरिकों को अब है रिजल्ट का इंतजार पूर्णिया. दिल्ली से आई स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम पूर्णिया शहर की स्वच्छता व्यवस्था का सर्वे कर वापस लौट गयी. टीम ने तीन दिनों तक पूर्णिया में पड़ाव डाला और क्रमवार रूप से शहर के सभी 46 वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया. इस बार गोपनीय तरीके से पहुंची टीम ने अलग-अलग लोगों से फीडबैक लिया. समझा जाता है कि टीम को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर फीडबैक मिला है. हालांकि सर्वे शर्तों के हिसाब से कुछ कमियां हैं पर शहर की स्थिति में काफी सुधार आया है जिससे पूर्णिया के नागरिक उम्मीद लगाए बैठे हैं किइस बार अपना पूर्णिया बेहतर साबित होगा. नागरिकों को अब रिजल्ट का इंतजार है. गौरतलब है कि पूर्णिया नगर निगम समेत पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत फरवरी माह से हो गयी थी. स्वच्छता सर्वेक्षण टीम पिछले माह में आयी थी और अपना काम शुरू कर दिया था. इस दौरान यह टीम नगर निगम के सभी 46 वार्डों के अलग-अलग मोहल्ले में पहुंची और स्वच्छता की स्थिति का आकलन किया. इसी के आधार पर अक्टूबर-नवंबर में रैंकिंग जारी करेगी. दिल्ली से आयी तीन सदस्यीय टीम ने अलग-अलग इलाके में सफाई का हाल जाना. इससे पहले नगर निगम पहुंच कर शहर में चल रही डोर टू डोर सफाई का आकलन किया. टीम ने लोगों से मिलकर मार्केट इलाके में सफाई की स्थिति का जायजा लिया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सर्वे के दौरान नागरिकों ने टीम को बताया कि सफाई व्यवस्था तो पहले से बहुत बेहतर हुई है लेकिन कचड़ा निस्तारण प्रक्रियाधीन है. यहां ड्रेनेज सिस्टम बहाल नहीं है, जिस कारण बरसात के समय जलजमाव की समस्या रहती है. सार्वजनिक शौचालय व यूरिनल की कमी की भी बात सामने आयी. कुल 405 लोगों से लिया गया फीडबैक स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के सदस्यों ने सर्वे के लिए निगम कर्मियों की बाइक का इस्तेमाल किया. बाइक से वे लोगों के घर-घर पहुंचे और फीडबैक लिया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, टीम के तीनों सदस्यों ने करीब 405 लोगों से फीडबैक लिया, एक सदस्य ने 135 लोगों से बात की. इसमे अधिकांश लोगों ने शहर की साफ-सफाई बेहतर बताया तो कहीं कचड़ा निस्तारण और नाले की साफ-सफाई नियमित नहीं होने की बात भी कही. जानकारी के मुताबिक इस बार सर्वेक्षण में खुले में कचरा फेंकने की प्रवृति और कचरा प्रसंस्करण व्यवस्था को विशेष महत्व दिया गया है. पब्लिक फीडबैक की शुरुआत विभागीय जानकारों ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पब्लिक फीडबैक को तवज्जो दिया जा रहा है. यही वजह है कि स्वच्छता सर्वेक्षण टीम द्वारा पब्लिक फीडबैक की भी शुरुआत की गयी है. इसमें दस अलग-अलग सवाल तय किए गए हैं. इन सवालों के जवाब ऑनलाइन फीडबैक के माध्यम से दिए जाने हैं. इसमें 500 अंक निर्धारित हैं. जानकारों ने बताया कि पब्लिक फीडबैक ही किसी शहर का मानक तय होगा. इस प्रकार है रैकिंग का अंक इस बार सर्वेक्षण 12500 अंकों का था. इसमें 1300 अंक कचरा मुक्त शहर, 2500 अंक ओडीएफ प्लस व सेवन स्टार रेटिंग के हैं. इस सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के अंक अहम भूमिका निभाएगा. सिटीजन फीडबैक में आम जनता को दस सवालों का जवाब देना था. स्वच्छता सर्वेक्षण टीम द्वारा पूछे गये प्रश्न क्या आपके घर या दुकान से प्रतिदिन कचरे का उठान किया जाता है. आप अपने एरिया की सफाई का कैसा आकलन करते हैं. क्या आपको अपने एरिया में कचरे के ढेर नजर आते हैं. क्या आप घर से ही गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करते हैं. क्या जमा कचरा अलग-अलग लेता है या सारा कचरा एक साथ ही लेता है. नगर निगम सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई रखने में कितना प्रभावशाली है. क्या आप रिड्यूस, रीयूज़, रीसायकल (आरआरआर) सेंटर के बारे में जानते हैं. क्या आप जानते हैं कि निकाय एरिया में सिर्फ पंजीकृत ऑपरेटर को ही सेप्टिक टैंक व सीवर की सफाई करने की अनुमति है. आप अपने एरिया में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई से कितने संतुष्ट हैं. क्या आप कभी सफाई संबंधित समस्याओं को लेकर स्थानीय निकाय को सूचित करते हैं और क्या वह इस पर संज्ञान लेते हैं. ———————————– कहते हैं अधिकारी पूर्णिया नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम फीडबैक कर वापस चली गयी. इस बार शौचालय, सफाई और कचरा प्रबंधन पर सबसे अधिक ध्यान दिया गया है. टीम के द्वारा शहरवासियों से फीडबैक लिया गया. लोगों ने अच्छा फीडबैक दिया है. उम्मीद है कि इस बार अंडर 10 में बेहतर अंक के साथ पूर्णिया नगर निगम को जगह मिलेगी. पवन कुमार पवन, सिटी मैनेजर नगर निगम पूर्णिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन