नये परीक्षा नियंत्रक से मिला छात्र राजद का शिष्टमंडल

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के नये परीक्षा नियंत्रक प्रो.अमरकांत सिंह से छात्र राष्ट्रीय जनता दल के शिष्टमंडल ने जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल के नेतृत्व में मुलाकात की. छात्र राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने समय पर परीक्षा का आयोजन, उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन, परिणामों की घोषणा, छात्रों की शिकायतों का समाधान पर जोर दिया. बाद में बिस्मिल ने बताया कि नये परीक्षा नियंत्रक काफी अनुभवी हैं. उनसे काफी उम्मीद है. अपेक्षा है कि उनके कार्यकाल में परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी. छात्र राजद सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग के लिए हमेशा तैयार है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन