जीवन बीमा निगम में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन

हिंदी पखवाड़ा

विज्ञापन

पूर्णिया. भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा कार्यालय पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा के मौके पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने हेतु चर्चा हुई. साथ ही वाद-विवाद व गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष देवानंद उपस्थित थे जो प्रतियोगिता के निर्णायक भी थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक नियाज अनवर ने की. वाद विवाद में प्रथम पुरस्कार शिल्पा बनर्जी, द्वितीय पुरस्कार अनिल कुमार एवं तृतीय पुरस्कार अमित कुमार को मिला. साथ ही गीत संगीत कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार दिवाकर प्रसाद सिंह, द्वितीय पुरस्कार शिल्पा बनर्जी एवं तृतीय पुरस्कार विमलानंद झा को मिला. इस मौके पर पूर्णिया शाखा के कर्मचारी, विकास पदाधिकारी एवं अभिकर्ता उपस्थित थे. फोटो. 27 पूर्णिया 1 – कार्यक्रम में मौजूद अतिथि एवं अन्य.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन