परमानंदपुर डहरी टोला में ट्रक से कुचल युवक की मौत, बहनोई घायल

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थानाक्षेत्र

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बेलौरी-सोनोली मार्ग पर परमानंदपुर डहरी टोला के समीप सोमवार की देर संध्या अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया. इस घटना में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है. इस दुर्घटना में मृतक और घायल रिश्ते में जीजा साला थे. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच भेज दिया. वही शव एवं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लिया. वही दूसरी तरफ घटना कर भाग रहे ट्रक को मझुआ गांव में ग्रामीणों ने पकड़ लिया. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार पूर्णिया कि ओर जा रहा था .सामने से एक ट्रक आ रहा था. जैसे ही दोनों डहरी कलवर्ट के समीप पहुंचे कि ट्रक चालक ने सड़क से सटे झूलते बिजली तार को बचाने के क्रम में बाइक सवार को कुचल दिया.मृतक की पहचान गौरा के मझुआ निवासी विशनदेव चौहान के 25 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार चौहान उर्फ बेचवा के रूप में हुई .जबकि घायल इसी पंचायत के तीरा मटियारी निवासी प्रमोद चौहान का पुत्र नरेश चौहान है. घायल नरेश चौहान ने बताया कि अपनी पत्नी का प्रसव कराने के लिए पूर्णिया ऑटो से भेज दिया था. पीछे से हम अपने साला मृतक राजेश चौहान के साथ बाइक से पूर्णिया जा रहे थे. डहरी टोला के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें मेरे साला का सर और मेरे पांव को कुचल दिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को दे दिया गया है .ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन