संपत लाल उरांव के निधन से शोक

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बहुजन समाज पार्टी

विज्ञापन

पूर्णिया. बहुजन समाज पार्टी के पूर्व बिहार प्रदेश महासचिव, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश महासचिव संपत लाल उरांव के आकस्मिक निधन से जिलाध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने शोक प्रकट किया है. जिलाध्यक्ष ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि संपत लाल उरांव के निधन से पार्टी एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. पार्टी के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता शेखर आशुतोष, प्रदेश महासचिव तरुण सिंह कुशवाहा, जोन इंचार्ज विकास रंजन, सुशील राम, निखिल दास आदि ने संपत लाल उरांव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. इधर, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष विजय उराव, कमल ठाकुर आदि ने संपत लाल उरांव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन