कुत्ता काटने से बच्चे की स्थिति गंभीर, रेफर

रघुनाथपुर पंचायत
भवानीपुर. रघुनाथपुर पंचायत के छप्पन संथाली टोला में एक 5 वर्षीय बच्चे को कुत्ता काटने से स्थिति काफी गंभीर हो गई. संथाली टोला के राजू मलिक का 5 वर्षीय पुत्र करण कुमार टोला के दुकान से सामान खरीदने गया था. सामान खरीद कर जब वह घर वापस आ रहा था तो सामने से कुत्ता ने झपटकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. कुत्ता के झपटने के बाद वह जमीन पर गिर गया. जमीन पर गिरते ही कुत्ता ने उसके ललाट पर बुरी तरह से काट कर जख्मी कर दिया. परिजन उसे इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाये . चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार मृगेश ,जीएनएम शोभा कुमारी ,एएनएम मंजू कुमारी की टीम ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया .चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मृगेश ने बताया ललाट बुरी तरह जख्मी है एवं आंख में भी असर होने की संभावना बनी हुई है. फोटो:– 26 पूर्णिया 23- घायल बच्चे की ड्रेसिंग करते.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










