विश्व हिन्दू युवा वाहिनी नें मनायी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ

Updated:
विज्ञापन

विश्व हिन्दू युवा वाहिनी

विज्ञापन

पूर्णिया राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के आह्वान पर और महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष गूंजा बेगानी की अध्यक्षता में श्री राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. पंचमुखी मंदिर को कार्यकर्ताओं नें भगवा झंडा से भगवामय कर दिया. महिला मोर्चा की पूरी टीम संगठन अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ हवन कार्यक्रम में शामिल हुईं. हवन समाप्ति के बाद लड्डू भोग भी वितरण किया. पंचमुखी मंदिर परिसर में हवन समाप्ति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का पाठ के साथ संध्या वंदन और आरती भी की. मंदिर परिसर में चारो ओर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव भी मनाया और महाभोग महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरित किया गया. इस मौके पर नव निर्माण मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा, दीपक कुमार दीपू, डॉ ए के गुप्ता, भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता,विश्व हिन्दू पारिषद के जिलाध्यक्ष पवन पोद्दार,भाजपा नेता संजय मोहन प्रभाकर, भाजपा नेता गुप्तेश सिंह,वार्ड कमिश्नर अनजनी कुमार,नवल जायसवाल और राजेश जैन को भगवा वस्त्र से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी ने पूरी व्यवस्था को सम्भाला.इनके साथ प्रदेश मंत्री चंदन भगत,जिला अध्यक्ष विजय साह जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कुमार महलदार,जिला मंत्री अशोक, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री खुशबु भारती,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिका पहुंजा,नगर अध्यक्ष बेबी देवी, नगर महामंत्री रितिका कुमारी,नगर आदि थे. फोटो. 23 पूर्णिया 6- कार्यक्रम में शामिल महिला मोर्चा के सदस्य एवं अन्य

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन