अनुशासित व शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं स्वतंत्रता दिवस समारोह : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन

धमदाहा अनुमंडल सभाकक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को बैठक की गयी.

विज्ञापन

धमदाहा. धमदाहा अनुमंडल सभाकक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को बैठक की गयी. बैठक में एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि अनुशासित एवं शांतिपूर्ण माहौल में समारोह का आयोजन किया जाएगा.उन्होंने कहा कि सभी समारोह स्थल पर पूर्व से निर्धारित समय अनुसार ही झंडोत्तोलन होंगे. 8:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी की गोपनीय शाखा एवं 8.50 में शहीद स्मारक, 9:00 बजे ऐतिहासिक उच्च विद्यालय क्रीडा मैदान, 9. 30 में अनुमंडल कार्यालय ,प्रखंड कार्यालय 10:00 बजे, अधिवक्ता संघ 10:15 बजे ,धमदाहा थाना 10:30 बजे, अस्पताल 11.25 , अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय धमदाहा में झंडातोलन किया जाएगा उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी से सहयोग करने की अपील की. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, डीसीएलआर विनय कुमार ,प्रमुख केंदुला देवी ,नगर पंचायत ईओ दिव्या मिश्रा,सीओ कुमार रवींद्रनाथ ,भाजपा नेता सुनील सिंह,ओंकार सदाशिव,कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष शम्भू मण्डल आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन