उधार का पैसा मांगने पर व्यवसायी पिता-पुत्र को किया घायल
भवानीपुर थानाक्षेत्र के सोनदीप पंचायत
भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के सोनदीप पंचायत के केमई वार्ड संख्या 5 के व्यापारी से दिए सामान का उधारी का पैसा मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है. केमई निवासी संजीव कुमार ने बताया कि मेरा छोटा पुत्र सचिन कुमार चौधरी अपनी किराना दुकान का सामान दूसरी किराना दुकान में बेचकर मंगलवार के दिन के 10 बजे वापस आ रहा था. सोनदीप निवासी रोहित कुमार सिंह अपनी बाइक से पीछा कर ओवरटेक करके अपने घर के आसपास जबरदस्ती रोककर मेरे बेटे की मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली. गालीगलौज, मारपीट करने लगा और घसीट कर अपने दरवाजा पर ले गया. घटना की सूचना मिलने पर मैं जब बचाने गया तो मुझे और मेरे बेटे को लोहे के रड से बेरहमी के साथ पीटा गया. हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और हम बाप बेटा की जान बचायी. उन्होंने बताया रोहित सिंह मेरे किराना की दुकान से उधार लिया था जिसे दो-तीन दिन पूर्व पैसा मांगने उसके घर मेरा बेटा गया था .जब उसके घर पर रुपया मांगने गया था तो उसने गालीगलौज देकर भगा दिया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है .अनुसंधान के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. फोटो – 23 पूर्णिया 21- पुत्र और पति का इलाज करवाती रेखा देवी
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए