मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने चलाया प्रबुद्ध नागरिक जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल बनमनखी ने प्रबुद्ध नागरिक जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया

विज्ञापन

बनमनखी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल बनमनखी ने प्रबुद्ध नागरिक जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया. कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, अंत्योदय के संकल्प तथा विकसित भारत के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनमनखी विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं . उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी स्व. दूधनाथ गुप्ता की धर्मपत्नी राधिका देवी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कालीचरण कंठ को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया. वहीं हाल ही में कार्यकर्ता नंदकिशोर की माताजी के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्त की गई.नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास का मंत्र धरातल पर साकार हुआ है. उन्होंने कहा कि बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है.कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरनारायण गुप्ता, विधानसभा संयोजक अजय कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार झा, रंजीत कुमार गुप्ता, बी कोठी मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार दास, देवचरण कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. फोटो:- 15 पूर्णिया 13- अंगवस्त्र से सम्मानित करते विधायक व भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन