हथियार का भय दिखा बाइक, मोबाइल व नगद 15 हजार लूटे
हथियार का भय दिखा
प्रतिनिधि, बीकोठी. बड़हरा थानाक्षेत्र के पटरहा पंचायत एवं अरब्बन्ना चकला पंचायत रोड के बीच बहियार में बीती रात्रि 10 बजे एक व्यक्ति से हथियार के बल पर 15 हजार नकद, मोबाइल व मोटरसाइकिल लूट लिया गया. पीड़ित व्यक्ति खुदरीश आलम बड़हरा का रहनेवाला है. पह खुटघाट पटरहा से अपने घर बड़हरा कोठी आ रहा था. इसी दौरान उक्त जगह पर पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी ने आकर गाड़ी को रोक लिया और हथियार दिखा कर मोटरसाइकिल , एक मोबाइल एवं 15 हजार रुपया नगद हथियार के बल पर लूट लिया. पीड़ित ने रोशन कुमार ग्राम मलडीहा समेत नामजद व दो अज्ञात के खिलाप लिखित आवेदन दिया है.थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए