बिहार में मौसम की तबाही फिर शुरू, पूर्णिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत

Updated at : 04 May 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
Thunderstorms and Lightning

सांकेतिक फोटो

Bihar Weather: बिहार में मौसम की तबाही एकबार फिर से शुरू हुई है. आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. दो मवेशियों का भी नुकसान हुआ है. आंधी-पानी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.

विज्ञापन

बिहार में मौसम का मिजाज फिर एकबार बदला है. कई जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात ने दस्तक दी. पूर्णिया में ठनके की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गयी. दो मवेशियों का भी नुकसान हुआ. वहीं कटिहार के बल्थी महादलित टोला में शनिवार की रात को आयी आंधी-बारिश में एक काफी पुराने घर का छत ही ढह गया.

पूर्णिया में ठनका गिरने से दो महिला की मौत, दो मवेशी का भी हुआ नुकसान

पूर्णिया जिले में अलग-अगल स्थानों पर ठनका गिरने से दो महिला की मौत हो गयी. जबकि दो मवेशी का भी नुकसान हुआ. डगरूआ थानाक्षेत्र के बेलगच्छी पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात में एक महिला और बड़हराकोठी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत लक्ष्मीपुर भित्ता के वार्ड संख्या 10 निवासी एक महिला की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. जबकि केनगर थानाक्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 17 स्थित करुवा रहिका बहियार में ठनका से दो मवेशी मर गये.

ALSO READ: Photos: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का हुआ आगाज, पटना में रंगारंग कार्यक्रम की देखिए तस्वीरें

मकई सुखा रही महिला पर गिरा ठनका, मौत

डगरूआ थानाक्षेत्र के बेलगच्छी पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश के दौरान वज्रपात में एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई. बताया गया कि बेलगच्छी गांव वार्ड संख्या सात के मो अंसर की 40 वर्षीय पत्नी शकीला खातून बेलगच्छी चौक के समीप मकई सुखा रही थी .तेज हवा व मेघ गर्जना के साथ अचानक वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आने से शकीला खातून बुरी तरह झुलस गई. अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.डगरूआ थाना के पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया.

मकई देखने खेत गयी महिला पर गिरी बिजली, मौत

बड़हराकोठी प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर पंचायत लक्ष्मीपुर भित्ता के वार्ड संख्या 10 निवासी 61 वर्षीय शमिया देवी पति टुनटुन मंडल की मौत ठनका की चपेट में आने से रविवार दोपहर 3 बजे के करीब हो गई. जानकारी केअनुसार, महिला बहियार अपने खेत मे लगे मकई को देखने गई थी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में लिया .रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

वज्रपात से दो मवेशियों की भी मौत

केनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 17 स्थित करुवा रहिका बहियार में रविवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे दो मवेशी की मौत बारिश के दौरान वज्रपात से हो गई. पशुपालक मंटू पासवान ने बताया कि ठनका गिरने से मेरी एक दुधारू गाय एवं एक बछड़ा समेत दो मवेशी की मौत हुई है. प्रखंड पशु चिकित्सक डा. राजकिशोर राज ने बताया कि वज्रपात से हुई दो मवेशी की मौत पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा. केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया कि मवेशी मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वज्रपात से मौत की पुष्टि होगी तो सरकारी नियमानुसार मवेशी पालक को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन