Photos: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का हुआ आगाज, पटना में रंगारंग कार्यक्रम की देखिए तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

khelo india youth games

Photos: पटना में रंगारंग कार्यक्रम के बीच खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आगाज हुआ. पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी किया. सीएम नीतीश कुमार ने पटना में मसाल जलाकर खेलो इंडिया गेम्स का आगाज किया.

विज्ञापन

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से पारितोष शाही और अभिनंदन पांडे: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आगाज रविवार को हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया. बिहार के पटना समेत 5 शहरों में भी इसका आयोजन किया जा रहा है. रविवार की शाम को रंगारंग कार्यक्रम के बीच इसका शुभारंभ हुआ. पटना में सीएम नीतीश कुमार ने मशाल का प्रज्वलन किया. पीएम और सीएम दोनों ने संबोधित भी किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीएम मोदी ने भोजपुरी में किया स्वागत

पीएम मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आगाज के अवसर पर वीडियो संदेश जारी किया.उन्होंने भोजपुरी में खिलाड़ियों का स्वागत किया.

ALSO READ: 20 मई को भारत बंद कराएगा I.N.D.I.A, पटना में बैठक के बाद मुख्यमंत्री चेहरे पर RJD ने किया बड़ा दावा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ प्रधानमंत्री ने की

प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स को एक सटीक प्लेटफॉर्म बताते हुए पीएम ने बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की जिन्होंने हाल में ही आइपीएल मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करके सबको चौंकाया है.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

बिहार कर रहा मेजबानी

पटना में पाटलिपुत्र खेल परिसर में इस खेल का उद्घाटन हुआ. बिहार पहली बार खेलो इंडिया की मेजबानी कर रहा है.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

देशभर से आए हजारों खिलाड़ी

चार से 15 मई तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के करीब 10 हजार खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए हैं.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

सीएम नीतीश ने किया भव्य उद्घाटन

रविवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रंगारंग कार्यक्रम के बीच सीएम नीतीश ने रविवार को इसका भव्य उद्घाटन किया.

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन