सीमांचल में पहली बार कसबा में लगेगा राज्य महिला आयोग का जनता दरबार
बिहार राज्य महिला आयोग अध्यक्ष अप्सरा रानी | Prabhat Khabar Network
सीमांचल के कसबा में 23 अगस्त को राज्य महिला आयोग का पहला जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा।
कसबा (पूर्णिया) : सीमांचल में पहली बार राज्य महिला आयोग का जनता दरबार कसबा में 23 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. आर्य नगर हाट स्थित श्री विनायक भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाले इस जनता दरबार में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी.
आपके शहर में
बताया गया कि पिछले दिनों राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा रानी कसबा पहुंची थीं. इस दौरान उन्हें सम्मानित करने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता सह भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह ने क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए कसबा में मासिक जनता दरबार आयोजित करने की मांग रखी थी.
आयोग की अध्यक्ष ने मांग को उचित मानते हुए अगस्त से प्रत्येक माह के चौथे रविवार को कसबा में जनता दरबार आयोजित करने पर सहमति जतायी थी. इसी क्रम में उन्होंने बमबम साह को दूरभाष पर 23 अगस्त को जनता दरबार आयोजित करने की जानकारी दी.
आवेदन मिलते ही अधिकारियों से होगा समन्वय
जनता दरबार की जानकारी पूर्णिया के साथ कटिहार, किशनगंज और अररिया जिले के समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचायी जा रही है. आयोजकों के अनुसार पीड़ित महिलाओं से आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित जिले के वरीय अधिकारियों से तत्काल समन्वय कर मौके पर ही समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा.
आयोजकों ने अधिक से अधिक पीड़ित महिलाओं से जनता दरबार में पहुंचकर अपनी शिकायत रखने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए