पंचायत भवन निर्माण का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर.भवानीपुर प्रखंड के शहीदगंज पंचायत एवं बसंतपुर चिंतामणि पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की. उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो, इसी उद्देश्य से दोनों पंचायतों में जाकर स्थिति का जायजा लिया गया. इस दौरान निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों को देखा गया तथा संबंधित अधिकारियों, प्रतिनिधियों और संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत सरकार भवन का निर्माण तय समय पर पूर्ण होना अनिवार्य है, ताकि पंचायत से संबंधित सभी प्रशासनिक कार्य नए भवन से संचालित किए जा सकें. जांच के क्रम में शहीदगंज पंचायत के मुखिया को समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. वहीं बसंतपुर चिंतामणि पंचायत के मुखिया और संवेदक को एक माह के भीतर निर्माण कार्य समाप्त करने को कहा गया. बीडीओ मनोज कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन